प्रयागराज, नवम्बर 13 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में जमीन पर वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माण के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। हॉस्टल निर्माण के लिए नजूल भूमि है और सरकार ने जमीन पर किसी के तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है। शासन से अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए नगर निगम ने तीसरी जमीन चिह्नित की है। सिविल लाइंस में हॉस्टल के लिए नजूल भूखंड चिह्नित किया है। भूखंड पर कभी बड़ा बंगला था। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए आदेश और बजट जारी हो चुका है। शासन की स्वीकृति मिलते ही हॉस्टल का निर्माण शुरू हो जाएगा। महापौर के मुताबिक, भूमि पर हॉस्टल के साथ कन्वेशन सेंटर का भी निर्माण होना है। नगर निगम ने सबसे पहले नैनी में कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल निर्मण की योजना बनाई थी। डीपीआर तैयार होने के बाद...