बिजनौर, अगस्त 20 -- नजीबाबाद नगर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कबड्डी और नूरपुर में खो-खो का मैदान बनेगा। दोनों मैदान बनाने पर करीब 19 लाख रुपये खर्च होंगे। जिले को बजट मिल गया है। छात्राओं का खेलों में रुझान बढ़ाने के लिए खेल के मैदान बनाए जाएंगे। जिले में 14 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय है। जिले में कस्तूरबा स्कूलों की छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों में पारंगत किया जाएगा। छात्राओं का रुझान खेलों में बढ़ाया जाएगा। कस्तूरबा स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने केलिए दो स्कूलों में खेल के मैदान बनेंगे। नजीबाबाद नगर में कस्तूरबा स्कूल में कबड्डी और नूरपुर में खो-खो खेलने के लिए खेल का मैदान बनाया जाएगा।एक खेल एक कस्तूरबा के तहत 19 लाख रुपये खर्च कर खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कस्तूरबा स्कूलों में महिला खिलाड़ियों...