ढाका, जनवरी 15 -- बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने बृहस्पतिवार को ढाका में अपनी घरेलू टी20 लीग के मैच का बहिष्कार किया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक एम नजमुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग की। भारत के साथ चल रहे विवाद के बीच आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण बोर्ड को नजमुल को कारण बताओ नोटिस भी जारी करना पड़ा। बृहस्पतिवार को ढाका में नोआखली एक्सप्रेस और चटगांव रॉयल्स के बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) मैच में टॉस में देरी हुई क्योंकि दोनों में से कोई भी टीम स्टेडियम नहीं पहुंची। बांग्लादेश क्रिकेटर्स वेलफेयर संघ (सीडब्ल्यूएबी) के अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने ढाका में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ी बीपीएल के बहिष्कार की अपनी मांग पर कायम रहेंगे, फिर चाहे भले ही बीसीबी ने उन्हें नजमुल के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया हो। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.