नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य शहर से जोड़ने की दिशा में सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित वित्त व्यय समिति की बैठक में नजफगढ़ नाले के दोनों किनारों पर दो-लेन सड़क बनाने को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना पर कुल 453.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम करना, यात्रा समय और ईंधन खपत में कमी लाना व वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को घटाना है। सीएम ने बताया कि झटीकरा ब्रिज से छावला ब्रिज तक नाले के बाएं किनारे पर 5.94 किलोमीटर लंबी दो-लेन सड़क बनेगी। वहीं छावला से बसईदारापुर तक नाले के दोनों किनारों पर 27.415 किलोमीटर लंबाई में सड़क का...