फरीदाबाद, नवम्बर 22 -- फरीदाबाद। नचौली और उसके आसपास के गांवों की छात्राओं को अगले सत्र से स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए शहर के कॉलेजों में दाखिला लेने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्राएं नचौली के ही सरकारी महाविद्यालयों (कॉलेजों) में पढ़ाई कर सकेंगी। अगले सत्र से महाविद्यालय में एमए इंग्लिश और एमए-एमजेएमसी कोर्स किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन इन कोर्स को शुरू करने की अनुमति के लिए जल्द ही उच्चतर शिक्षा विभाग को पत्र लिखेगा। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छात्राओं को उच्च शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से नचौली गांव में वर्ष 2016 में महाविद्यालयों की घोषणा की थी। शुरुआत के कुछ वर्षों में नचौली की कक्षाएं राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16ए में चलाई गई। करीब तीन वर्ष से महाविद्यालय की कक्षाएं नचौली गांव में ही चल रही हैं। गा...