जामताड़ा, दिसम्बर 3 -- नगर के कायाकल्प में महिलाओं की भूमिका सराहनीय : वीरेंद्र मंडल जामताड़ा, प्रतिनिधि। बुधवार को गांधी मैदान के समीप समाज कल्याण समिति कार्यालय प्रांगण में नपं महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को सामूहिक रूप से पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और मातृ शक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि 2008 के बाद नगर पंचायत जामताड़ा का सम्पूर्ण कायाकल्प महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पीएम आवास योजना के तहत रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया। जामताड़ा शहर को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण सफ...