बिजनौर, फरवरी 19 -- नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ.आर.पी.विश्वकर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विशाल दिवाकर ने सभी सीएचओ,आशा संगिनी और आशा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिसमें लाभार्थी पात्र 1,89,000 हैं, बने हुए कार्ड, लगभग 1,00,000 लगभग 90,000 शेष बनने हैं। निर्देश दिए गए हैं सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लाभार्थियों से संपर्क करने और एक माह के भीतर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...