अमरोहा, अक्टूबर 11 -- गजरौला। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के फाजलपुर में स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि आगामी त्रिस्तरीय चुनावों व 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें। आसपा अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर धामपुर से दिल्ली जाते हुए फाजलपुर में रूके थे। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अजब सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भीम आर्मी विकेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मंडी धनौरा सुनील कुमार, काविंद्र सिंह, सौरव राज, राशिद, विजय, कृष्ण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.