चंदौली, मार्च 16 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां-चोचकपुर एवं टांडा कैथी पीपापुल को तत्काल चालू करने की मांग की गई है। शनिवार को कस्बा स्थित वीरेंद्र सिंह के आवास पर हुई धानापुर विकास मंच की बैठक में जल्द पुलों को चालू कराए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दिया कि यदि 20 मार्च तक दोनों पीपापुल को सामान्य आवागमन के लिए चालू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में डीवीएम संयोजक पं. गोविंद उपाध्याय ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज महाकुम्भ को लेकर के पीपापुल की प्लेटों को मंगा लिया गया था। अब जबकि महाकुम्भ समाप्त हो गया है तो भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभागीय उदासीनता के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह पीपापुल चंदौली जिले को गाजीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.