रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा। नगला से किच्छा बाजार करने आये दंपति का कार से पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो मोबाइल, एक सोने की अंगूठी और दो हजार रुपये नगद रखे थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमपाल पुत्र मोहन लाल निवासी नगला पन्तनगर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार सांय वह रोडवेज चौराहे किच्छा में अपनी कार से अपनी पत्नी के साथ फल खरीदेन के लिये उतरें थे। कार में दो मोबाईल, एक लेडीज पर्स जिसमें दो हजार से ज्यादा की नगद धनराशि और एक सोनें की अंगूठी रखी थी। इस दौरान किसी ने चुरा लिए। प्रेमपाल ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.