एटा, अप्रैल 16 -- जलेसर के मोहनपुर में दो पक्षों में हुए पथराव के मामले में 120 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें के बाद जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से मंगलवार की रात को कोतवाली जलेसर में एसआई नदीम ने 120 पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पथराव करने एवं कानून व्यवस्था खराब करने का आरोप है। इसमें दोनों पक्षों से 60-60 अज्ञात नाम बताए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस की टीमें इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बुधवार को दिन भर इस बात की चर्चा होती रही। सुबह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी डेरा जमाए हुए है। डर की वजह से गांव के लोग भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। मालूम हो कि जलेसर के नगला मोहन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा पर पथराव करने के बाद विवाद हो गया था। इसमें जाटव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.