आगरा, फरवरी 6 -- ताजगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित नगला पैमा के दिन अब बहुरने वाले हैं। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे इस क्षेत्र में नगर निगम द्वारा शीघ्र ही जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराई जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को जलभराव और अंधेरे की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने विगत दिनों नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात कर नगला पैमा में लंबे समय से चली आ रही जलभराव, स्ट्रीट लाइट न होने और आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। नगर आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने जेडएसओ ताजगंज मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.