कौशाम्बी, जून 26 -- नगर क्षेत्र में संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए गुरुवार को दारानगर कड़ाधाम नगर पंचायत कार्यालय में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने लोगों से नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि घर के आसपास नाली-नाले में कूड़ा-कचरा न फेंके और न ही जलजमाव होने दें। सरकार द्वारा एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को जागरूक करना और बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से जनता को सावधान करना है। अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि घर के आसपास व छत पर जलजमाव एवं गंदगी की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.