मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शहर के नव विस्तारित क्षेत्र 18 वार्डों में 42 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य होंगे। इसके लिए नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा कार्य योजना तैयार करते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहीं शासन से विकास कार्य कराने के लिए विशेष बजट की डिमांड की गई है। इन क्षेत्रों में करीब 34 करोड़ की धनराशि से सड़कें, नाली और आठ करोड़ की धनराशि से नालों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद शहरी क्षेत्र में 11 गांव को शामिल किया गया है। नगर पालिका में अब 55 वार्ड हो गए हैं। जिसमें से 18 वार्ड नव विस्तारित क्षेत्र वाले हैं। जिसमें वार्ड संख्या 01, 02, 03, 04, 05, 08, 15, 17, 19, 21, 22, 28, 29, 30, 31, 35, 38 और 44 आदि शामिल हैं। इन नव विस्तारित क्षेत्र के वार्डों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.