हापुड़, फरवरी 4 -- नगर पालिका परिषद की पहल पर नगर सीमा में स्थित रेलवे ट्रैक के दोनों ओर व्यापक सफाई कार्य को रेलवे विभाग की स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से रेलवे ट्रैक के किनारे गंदगी, झाड़ियां और कचरे के ढेर लगे होने से आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते न केवल बदबू और गंदगी फैल रही थी, बल्कि यह स्थान स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से भी संवेदनशील बन गया था। पालिकाध्यक्ष विभु बंसल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों से लगातार संपर्क और पत्राचार किया। उनके प्रयासों के बाद रेलवे विभाग ने नगर पिलखुवा सीमा के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के दोनों ओर सफाई कार्य कराने की अनुमति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही सफाई अभियान शुरू कराया जाएगा। इस सफा...