सहारनपुर, फरवरी 4 -- सहारनपुर। सहारनपुर वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। सहारनपुर की पटरियों पर नमो भारत ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। महानगर को भी नमो भारत ट्रेन की सुविधा मिले इसके लिए कई संगठनों ने नगर विधायक से मांग की थी। बजट से पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे और जनता की मांग से अवगत कराया था। रेलमंत्री ने विधायक की मांग को स्वीकार करते हुए सहारनपुर में भी नमो भारत ट्रेन के लिए बजट में प्रावधान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...