कुशीनगर, मई 17 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को नगर के कान्हा गौशाला परिसर में विभिन्न नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के विकास से संबंधित कुल 54 करोड़ से कुल 223 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें नगरपालिका कुशीनगर में 29 करोड़ रुपये की लागत से 121 परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पूर्व मंत्री ने गोशाला में गाय माता की पूजा की। पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए नगर विकास मंत्री श्री शर्मा ने सांसद कुशीनगर से अपने संबंधों को बताते हुए कहा कि इनसे हमारा संबंध राजनीति में आने से पहले से है। कुशीनगर सांसद अति लोकप्रिय हैं। ज़ब मैं राजनीति में नहीं था तब भी अपने क्षेत्र में नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों से विकास के काम कराता था। प्रधानमंत्री जी से पूर्वांचल...