कुशीनगर, मई 16 -- कुशीनगर। भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर इकाई ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की अगुवाई में पडरौना नगर में शुक्रवार को सुबह तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक विनय प्रकाश गोंड़, विधायक मोहन वर्मा, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे। यात्रा गायत्री परिवार कार्यालय से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद तिलक चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...