मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। नगर में बिछाई गई नई सीवर लाइन लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। सीवर चोक हो जाने से विभिन्न स्थानों पर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। वहीं, कुछ लोगों के घरों से भी गंदा पानी सीवर तक नहीं पहुंच पा रहा है। इससे लोगों के घरों के बाथरूम भी पानी से भर जा रहा है। हालांकि, इसकी शिकायत सीवर का कार्य कराने वाली संस्था जल निगम (नगरीय) के इंजीनियरों से कई बार की गई, लेकिन अबतक चोक हुए सीवर को दुरुस्त नहीं कराया गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में नया सीवर लाइन बनाने का कार्य कुछ स्थानों पर पूरा कर लिया गया है। इनमें शुक्लहा, सिविल लाइन, पुलिस लाइन मार्ग समेत दर्जन भर वार्ड शामिल है। सीवर का निर्माण कराने वाली संस्था जल निगम (नगरीय) के इंजीनियरों ने निर्माण कार्य पूरा कराके लोगों के घरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.