इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा, संवाददाता। शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को हरि यमुना सहयोग समिति की 64वीं श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कथा यमुना नदी के संरक्षण और स्वच्छता के संदेश के साथ 108 यमुना तटों पर आयोजित की जा रही श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कलश यात्रा कॉलेज मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न हुई।शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ प्रतीक यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष विमलेश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत यादव तथा पूर्व प्रधान हनुमंत सिंह उर्फ करू यादव मौजूद रहे। श्रीमद्भागवत कथा 29 मई तक प्रतिदिन शाम 3 बजे से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.