पिथौरागढ़, जून 12 -- डीडीहाट। नगर के रामलीला मैदान में नगर व ग्रामीण मंडल डीडीहाट ने भाजपा सरकार के विकसित भारत अमृतकाल सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक बिशन सिंह चुफाल व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में किए कार्यो में प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनभागीदारी,तकनीकी नवाचार एवं पारदर्शिता के माध्यम से देश को विकसित और मजबूत करने के और कदम बढ़ाया है। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल,निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकेश भड़, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीदत्त जोशी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चंदन टोलिया,शौर्य चुफाल राजेन्द्र बोरा एंव अन्य लो...