बलरामपुर, मार्च 10 -- गैंड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। उतरौला नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए प्रमुख स्थानों पर लगाए गए अधिकांश वाटर कूलर खराब हैं जिसके चलते लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। वाटर आरओ कूलर खराब होने के कारण बाजार आने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगरवासियों समेत बाजार आने वाले ग्राहकों ने पेयजल की समस्या दूर कराने को लेकर कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगाई लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। गर्मी बढ़ाने के साथ प्यास की शिद्दत धीरे-धीरे बढ़ रही है। नगर में लगे अधिकतर वाटर आरओ कूलर खराब हैं। कुछ वाटर कूलर चालू हैं लेकिन उनमें से फिल्टर पानी की जगह साधारण पानी निकल रहा है। वहीं कुछ वाटर कूलर में से इतना कम पानी निकलता है कि एक बोतल भरने के लिए आधा घंटे खड़े होना पड़ रहा है। नगर वासियों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.