आरा, जनवरी 8 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को ईओ शुभम कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर आवश्यक विचार-विमर्श करते हुए सुझाव लिये गये। इस दौरान सफाई पर्यवेक्षकों ने कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को बताया जिसे स्वच्छता पदाधिकारी के माध्यम से उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से नगर के सभी नालों की नियमित सफाई, बाजार की सफाई व सभी प्रकार के चलंत या अस्थायी तौर पर बनाये गये शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करने का निर्देश पर्यवेक्षकों को दिया गया। साफ-सफाई के कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर पर्यवेक्षक को यह भी निर्देश दिया गया कि सफाई से पहले और सफाई के बाद जियो टैग फोटो ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.