गाजीपुर, फरवरी 8 -- दिलदारनगर। नगर क्षेत्र में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। शाम होते ही मच्छरों की भरमार से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के बढ़ते आतंक से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत से फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। गंदगी और जलजमाव के चलते हालात और गंभीर हो गए हैं। लोगों ने नगर प्रशासन से नियमित फॉगिंग कराए जाने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...