बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। लंकापति रावण पर विजय दर्ज कर भगवान श्रीराम माता जानकी, लक्ष्मण संग अयोध्या पुष्पक विमान से पहुंचे। 14 सालों बाद भगवान राम के पहुंचने पर जिस प्रकार अध्योध्यावासी उनके दर्शन के लिए लालयित रहे। शुक्रवार की रात बलरामपुरवासी उसी भाव से भगवान के स्वरूप का दर्शन करने के लिए जुटे रहे। चारों भाइयों का मिलन देखकर हर आंखे भर आईं तो कलाकारों के मिलन के भावों ने हजारों लोगों को अटूट भ्रातत्व प्रेम से भी साक्षात्कार कराया। मौका था श्रीश्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला समिति बलरामपुर की ऐतिहासिक श्रीराम-भरत मिलाप लीला का। जिसकी आभा ने सभी को मोहित कर दिया। शुक्रवार रात भरत मिलाप की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भात्र प्रेम से भरी शोभा यात्रा ने नगरवासियों को भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कर दिया। भरत मिलाप शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.