संभल, मई 1 -- ब्रह्मण शक्ति संघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम जनोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा में संघ व समाज के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम और महाकाल बाबा की झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहीं। नगर में बुधवार को भगवान परशुराम जनोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला बड़ा महादेव पर कवि माधव मिश्र और आचार्य ललकेश्वर नंद ने भगवान परशुराम की आरती कर किया। शोभायात्रा बड़ा महादेव से शुरू होकर बूढ़ी माता, कैथल गेट, ब्रह्म बाजार, फड़याई बाजार, घंटाघर, बड़ा बाजार, पुरानी पैठ, बिसौली गेट होती हुए सीता रोड स्थित रद्युनाथ मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। ब्रह्म बाजार श्री गंगा देवी मंदिर के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.