सहारनपुर, जनवरी 19 -- बाबा हरिदास मार्ग स्थित माता वैष्णो देवी धाम पर आयोजित श्री द्विशतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत मंगलवार को नगर में अन्नपुर्णा कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर भर में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। नगर में पहली बार अन्नपूर्णा कलश के साथ निकली यात्रा में कलशों में धान भरकर माँ अन्नपूर्णा से सुख-समृद्धि एवं अन्नपूर्णता की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। धार्मिक अनुशासन और मर्यादा के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। बतौर यजमान पं. अवनीश शर्मा, सुंदरलाल नामदेव, राजकुमार गुप्ता, विवेक वर्मा, संदीप ऐरन, चितरंजन शर्मा, रजनीश शर्मा, नवनीत शर्मा, शेखर गोयल, आशीष गोयल, बृजभूषण शर्मा, बसंत शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.