बागेश्वर, मार्च 7 -- नगर में कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ अब पालिका कड़ा कदम उठाएगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सफाई निरीक्षक को छापेमारी के निर्देश दिए हैं। साथ कूड़ा फैलाने वालों नजर रखने का कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बेहतर काम करने पर पर्यावरण मित्र महिला व घर-घर कूड़ा कलेक्शन कार्य में जुटी महिलाओं को शनिवार को नगर पालिका में सम्मानित किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि नगर पालिका ने घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए महिलाएं नियुक्त की हैं। इसके बावजूद भी कई लोग अपनी मर्जी से नगर में कूड़ा फेंक रहे हैं, जबकि पालिका घर-घर डस्टविन बांटने का काम भी कर रही है। इसके बावजूद भी पालिका की मेहनत पर कई लोग पानी फेरने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि वह ऐसे लागों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.