रांची, मार्च 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित दशभुजी मां देवी दुर्गा देवी के मंदिर का 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ महोत्सव के नौवें दिन रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को सुसज्जित गाड़ी पर बैठाकर पूरे प्रखंड मुख्यालय की परिक्रमा कराई गई। इसके बाद मां की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई। शाम में कथा व्यास रश्मि किशोरी ने कहा शिक्षा और संस्कार दोनों की जरूरत मनुष्य जीवन में होती है। उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति शिक्षित तो है, परंतु संस्कारी नहीं है। पहले घर में श्रीराम और श्रीकृष्ण कथा गाई जाती थी। आज की शिक्षा केवल पेट पालने और नौकरी करने मात्र तक रह गई है। शिक्षा पद्धति केवल पैसा कमाना ही रह गया है जिससे बच्चों को संस्कार नहीं मिल रहा है। इध...