धनबाद, फरवरी 6 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जामाडोबा को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित श्री श्री 108 कल्याणेश्वर शिव मंदिर में शिवलिंग एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। गाजे-बाजे के साथ शिवलिंग एवं शिव परिवार की मूर्तियों को नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। इस दौरान 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे। जुलूस विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचा, जहाँ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर कमेटी में सुधीर सिंह, आदित्य वर्मा, राज किशोर सिंह, राज कुमार सिंह राजू, भूषण सिंह, किशोर गुप्ता, उमेश गुप्ता, भोला रजक, ...