लातेहार, फरवरी 6 -- लातेहार प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 24 फरवरी को मतदान एवं 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी सक्रिय हो गए हैं। नगर क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है और आम लोग अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को लेकर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत चुनाव को लेकर मेन रोड क्षेत्र के दुकानदारों की सोच, अपेक्षाओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि द्वारा दुकानदारों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान दुकानदारों ने नगर क्षेत्र से जुड़ी कई जमीनी और मूलभूत समस्याओं को सामने ...