नोएडा, जनवरी 16 -- दादरी, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भौगोलिक सूचना प्रणाली सर्वे के आधार पर संपत्ति कर लगाकर अपनी आमदनी बढ़ाएगी। इससे नगर का विकास होगा। ड्रोन की मदद से नगर की संपत्तियों का सर्वे कर उनका मूल्यांकन किया जाएगा। पहले से छूटी संपत्तियां भी इसमें शामिल होंगी। दादरी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 की बोर्ड बैठक के निर्णय के अनुसार नगर क्षेत्र में स्थित आवासीय, व्यावसायिक एवं रिक्त संपत्तियों के स्वकर निर्धारण को सुव्यवस्थित करने के लिए डिजिटल तकनीक से सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ड्रोन सर्वे का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा गया है। सर्वे के माध्यम से जहां नए भवन संपत्ति कर के दायरे में आएंगे, वहीं पुराने भवनों पर वास्तविक मूल्यांकन के आधार पर संपत्ति कर लागू किया जाएगा। नगर क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.