बस्ती, मई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद बस्ती के विस्तार की उम्मीद एक बार फिर से जगी है। इसके लिए शासन स्तर पर आख्या मांगी गई है। विशेष सचिव नगर विकास ने डीएम बस्ती से तीन बिन्दुओं पर आख्या मांगी है। उम्मीद है कि इस आख्या के बाद विस्तार की फाइल पटल से होते हुए मख्यमंत्री के टेबल तक पहुंचेगी और जल्द ही इसका विस्तार हो जाएगा। नगर पालिका का विस्तार होते हुए यहां की आर्थिक दुश्वारियों के समाप्त होने की संभावना जग गई है। बस्ती नगर पालिका परिषद के विस्तार के शासन स्तर से प्रस्ताव मांगा गया था। यह प्रस्ताव बस्ती से 20 मई 2022 को शासन को भेजा गया। विस्तार के लिए विज्ञापन प्रकाशन हुआ। 69 गांवों को शामिल करने के लिए गजट हुआ और उसके बाद आपत्तियों को मांगा गया। आपत्तियों का निस्तारण हुआ। तत्कालीन डीएम आशुतोष निरंजन के हस्ताक्षर से नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.