मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- क्रांतिसेना के पदाधिकारियों ने नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि शहर के एक मात्र कमला नेहरू वाटिका में फलदार हरे पेड़ों को अवैध रूप से काटकर गायब कर दिया गया, आज तक इसकी जांच पूरी नहीं हो पाई। सफाई कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन तक नहीं मिल रहा। लखनऊ व दिल्ली की कार्यदायी कंपनी 50 सफाई कर्मचारियों को पिछले एक साल पीएफ देने में आनाकानी कर रही है। जबकि नगर पालिका परिषद की तरफ से पीएफ की रकम उक्त कंपनियों को बराबर दिया जा रहा है। निर्माण कार्यों में 40 फीसदी तक कमीशन खोरी की जा रही है । क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्र से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.