बिजनौर, जनवरी 1 -- नगर पालिका परिषद के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु पोषण आहार किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 154 बच्चों को पोषण किट भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी विकास कुमार द्वारा किया गया। वितरण के दौरान 35 'सैम' (अति कुपोषित) और 119 'मैम' (मध्यम कुपोषित) श्रेणी के बच्चों को विशेष आहार किट दी गई। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने कहा कि नगर को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खुशी जताई कि निरंतर प्रयासों से कुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि नगर को पूरी तरह कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलजुलकर जिम्मेदारी निभानी होग...