सोनभद्र, फरवरी 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में शीघ्र ही अब लोगों के किचन तक गैस पहुंचने लगेगी। नगर पालिका के 15 वार्डों में पाइप लाइन के जरिए पांच हजार लोगों के घरों तक गैस कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। इसमें लगभग ढाई हजार लोगों के घरों तक कनेक्शन कर दिया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद ही गैस की आपूर्ति की जाएगी। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के लोगों को अब रसोई गैस के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा। पालिका प्रशासन की पहल पर नगर के 15 वार्डों में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। नगर के 15 वार्डों के पांच हजार लोगों के घरों में किचन तक गैस पाइप लाइन का कनेक्शन दिया जाएगा। नगर पालिका सोनभद्र के जलकल प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि गेल गैस कंपनी के द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य नगर में किया जा रहा है। नगर में लगभग 6...