मुजफ्फर नगर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के कर्मचारियों के वेतन विवाद को लेकर बुधवार को भी समस्त कर्मचारियों ने कामबंद हड़ताल जारी रही है। हडताल के दौरान ईओ के द्वारा लेखाकार समेत तीन कर्मचारियों को दिए गए नोटिस को लेकर स्थिति ओर अधिक बिगड़ गई है। ईओ के नोटिस को लेकर कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उधर सफाई कर्मचारी भी उक्त हड़ताल को अपना समर्थन देने की तैयारी कर रहे है। उधर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र नागर और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राहुल चौधरी ने अपना समर्थन दिया है। वहीं हड़ताल के दौरान महिला अनुचर महावीरी की संगठन शाखा अध्यक्ष के साथ झड़प हुई। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 12 सितम्बर को पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.