पीलीभीत, मार्च 24 -- नगर पालिका बोर्ड बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसमें नगरीय क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों को बढ़ाने के लिए प्रस्तावित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नगर पालिका सभासदों ने अपने अपने स्तर से उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर होमवर्क किया है। अपराहन में मंगलवार तीन बजे आयोजित होने जा रही बहुप्रतीक्षित नगर पालिका बोर्ड की बैठक का एजेंडा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें बताया गया है कि गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए सफाई, पथ प्रकाश और जलापूर्ति के मूलभूत मुद्दों पर बोर्ड चर्चा करेगा। साथ ही जलकर और गृह कर की वसूली व स्वकर प्रणाली पर चर्चा की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रस्तावित किए गए प्रस्ताव और निर्माण कार्यों पर चर्चा के अतिरिक्त पालिकाध्यक्ष की अनुमति पर अन्य मुद्दों अथवा बिंदुओं पर चर्चा हो सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.