हापुड़, फरवरी 5 -- नगर पालिका परिषद द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आरक्षित वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पंजीकरण तीन से सात वर्ष आयु वर्ग के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र बच्चों को नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा कक्षा एक में प्रवेश का लाभ मिलेगा। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और आवेदन नगर पालिका परिषद कार्यालय में भरे जा रहे हैं। पंजीकरण के समय अभिभावकों को आधार कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर तथा तहसील द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। नगर पालिका परिषद ने सभी पात्र अभिभावकों से अपील की है कि वे समय...