महाराजगंज, अप्रैल 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद ने रोडवेज बस स्टेशन के समीप खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत करा दी। इससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। भीषण गर्मी में हैंडपंप की खराबी से यात्री पेयजल के लिए हलकान हो रहे थे। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने इस समस्या को प्रमुखता से 28 अप्रैल के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान कराया। रोडवेज स्टेशन पर हर दिन बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहते हैं। नगर पालिका ने स्टेशन परिसर के बाहर एक प्याऊ लगाया है, पर पास का हैंडपंप खराब होने से आसपास के दुकानदार प्याऊ पर ही वर्तन साफ करते रहते थे। इंडिया हैंडपंप खराब होने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर सोमवार को नगर पालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.