संभल, दिसम्बर 4 -- शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने खूंखार बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरों का इस्तेमाल करते हुए व्यापक अभियान चलाया। टीम द्वारा सुबह से शुरू किए गए इस अभियान में अब तक 200 से अधिक बंदर पकड़े जा चुके हैं। यह अभियान लगातार पाँच दिनों से जारी है। नगर पालिका योग डॉक्टर मणि भूषण तिवारी ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पकड़े जा रहे सभी बंदरों को बुलंदशहर के गंगा मेले में छोड़ा जा रहा है। इससे आम जनता, विशेषकर बच्चों को बंदरों के बढ़ते हमलों से राहत मिलेगी। बंदर पकड़ने की इस कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर आसिफ अली, नगर पालिका की टीम, सभासद राजेंद्र पाल सहित अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.