छपरा, दिसम्बर 3 -- छपरा , एक संवाददाता । राजेंद्र स्मारक ट्रस्ट व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयन्ती बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम डीएम अमन समीर ,एडीएम मुकेश कुमार, सदर एसडीएम नीतेश कुमार, नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात राजेंद्र स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने ट्रस्ट भवन पर झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि राजेंद्र बाबू का जीवन हम सबों के लिए प्रेरणा श्रोत है। उनके कार्यो का विस्तार से डीएम ने उल्लेख किया । ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कहा कि राजेंद्र बाबू के विषय में सरोजनी नायडू...