बागपत, फरवरी 9 -- बागपत। बागपत नगर पालिका चेयरमैन राजुदीन एडवोकेट के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अधिवक्ता आक्रोशित हुए। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने बागपत पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि नगर पालिका चेयरमैन राजुदीन एडवोकेट के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा तथ्यों के विपरीत है और इसमें साजिश की जा रही हैं। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मामले की गहन जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी तथा जांच के आधार पर ही आगे ...