अंबेडकर नगर, मार्च 26 -- अम्बडकरनगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद अकबरपुर के गोविन्द गनेशपुर में ऊसर खाते की भूमि बेरोकटोक बेची जा रही है। शिकायत के बाद भी न इस भूमि की पैमाइश की हो सकी और न तो अवैध निर्माण ही रोका जा रहा है। अब राज्यपाल, सीएम व उच्चाधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग हुई है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद गोविन्दपुर गनेशपुर में ऊसर की भूमि की पैमाइश कराने की मांग प्रमुख समाजसेवी पंडित राम रतन तिवारी ने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने भूमाफियाओं द्वारा इस ऊसर भूमि का बैनामा कराने व उस पर निर्माण करने का आरोप लगाया है। सीएम को भेजे गए शिकायती पत्र मे प्रमुख समाजसेवी ने कहा है कि गोविन्द गनेशपुर में राजस्व अभिलेखों में ऊसर खाते में दर्ज है। यह ऊसर भूमि खातेदारान की खतौनी के मध्य स्थित है। इस ऊसर गाटा को तोड़कर खातेदारान ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.