बदायूं, दिसम्बर 12 -- बदायूं, संवादताता। सर्दी में बेसहारा लोगों एवं यात्रियों व राहगीरों के लिए नगर पालिका ने इंतजाम करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड पर रैन बसेरा तैयार किया गया है। जल्द ही सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था भी शुरू कर दी जायेगी। गुरुवार को नगर पालिका ने सर्दी के इंतजाम करने शुरू कर दिये हैं। नगर पालिका की ओर से रैन बसेरा बनाये जा रहे हैं। इसके लिए शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा को संचालित कर दिया है। रोडवेज बस स्टैंड पर रैन बसेरा बना दिया है। यहां पेयजल का इंतजाम कर दिया है और अलाव की व्यवस्था कर दी है। वहीं टीनशेड का रैन बसेरा बनाया है। इसमें रजाई और गद्दों का इंतजाम कर दिया है। साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन पर जाकर भी रैन बसे...