गाजीपुर, फरवरी 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद का कूड़ा शहर के सुखदेवपुर ग्राम सभा में गिराने पर शनिवार को ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नगर पालिका के सफाई कर्मी को पीट दिया। उनका आरोप था कि नगर पालिका के सफाई कर्मी शहर का कूड़ा गांव में लाकर फेंक देते हैं। इससे आसपास रह रहे लोगों को परेशानी होती है। कूड़ा में आग के कारण दिनभर जहरीला धुआं उठता रहता है। कई बार कूड़े में लगे आग को दमकल वाहन से बुझाया जाता है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के विभिन्न वार्डों से प्रति दिन निकलने वाला कूड़ा सफाई कर्मियों के लिए सिरदर्द बन गया है। स्थिति यह हो गई है कि शहर का कूड़ा अब गांव-गांव फेंका जा रहा है। शहर के सुखदेवपुर सड़क के दोनों साइड कूड़ा से पट गया है। इसके लिए कई बार ग्रामीणों ने नगर पालिका के अधिकारियों पर मनमानी का आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.