बरेली, फरवरी 16 -- नवाबगंज। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर एक युवक की एक नगर पालिका कर्मी से नोकझोंक हो गई। युवक पालिका कार्यालय में रखा दूसरे व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र उठा कर ले गया। बाद में उसने अपने साथियों के साथ नगर पालिका कर्मी को रास्ते में घेर उसकी पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट नगर पालिका कर्मी की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। नगर पालिका कर्मी रघुवर सिंह ने बताया कि कस्बे के मोती मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद फईम 10 फरवरी को उनके पास आया और उनसे अपने परिचित का जन्म प्रमाण पत्र बनाने को कहने लगा। जिसपर उन्होंने उससे कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। आरोप है कि इससे नाराज होकर वह उनकी टेबल पर रखा दूसरे व्यक्ति का जन्म प्रमाण पत्र लेकर चला गया। उसने उनसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.