हापुड़, मार्च 18 -- नगर पालिका पंप चालक गोपाल को कोतवाली पुलिस ने तलब किया और एक पखवाड़ा पहले हुए हमले मारपीट का समाधान करने का प्रयास किया जो नहीं हो सका। नगर पालिका संविदाकर्मी पंप चालक ने बताया कि 2 मार्च को चेता वाली में ट्यूबबेल पर था। शाम के करीब 7 बजे मनवीर,खूब चंद,सचिन एक अन्य के साथ पहुंचे और गाली गलौज कर मारपीट की गई,सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। मारपीट कर हाटापाई में 1500 रुपए भी निकल लिए गए। जिसकी सूचना दी गई तथा नगर पालिका ई ओ ने दूसरे दिन कारवाई किए जाने के लिए कोतवाल को पत्र भी दिया गया। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी खुला घूमकर धमकी दे रहा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.