उरई, जनवरी 8 -- जालौन। नगर में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल द्वारा जनहित में सराहनीय पहल की जा रही है। वह नगर मे घर घर जाकर जरूरतमंद लोगों, असहायों एवं नगर के सभी देव स्थानों पर सेवा कर रहे पुजारियों सहित अन्य लोगों को डोर-टू-डोर कंबल वितरण कर रहे,वह अपनी टीम के साथ घर-घर पहुंचकर गरीब, बुजुर्ग, विधवा महिलाओं एवं सर्दी से सर्वाधिक प्रभावित लोगों को कंबल वितरित कर रहे है, जिससे उन्हें कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सके। वहीं नगर के मंदिरों एवं अन्य देव स्थलों पर कार्यरत पुजारियों और सेवकों को भी कंबल प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे वे भी सर्दी में सुरक्षित रह सकें। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी। लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की प्रशं...