कौशाम्बी, अगस्त 12 -- हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत नगर पालिका मंझनपुर के कर्मचारियों ने कार्यालय से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। रैली को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर की गलियों में तिरंगे का सम्मान करने और घर पर लगाने का संदेश देते हुए डायट मैदान में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यालय से डीजे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नगर पालिका मंझनपुर के प्रत्येक मुहल्ले के लोगों को देशभक्ति व तिरंगे का सम्मान करने व आजादी के महोत्सव के मौके पर घर में लगाने का संदेश दिया गया। रैली में नगर पालिका अध्यक्ष समेत सभी सभासद एवं अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, ओमकार पटेल अवर अभियन्ता (सिविल), संजय कुमार गुप्ता लेखा लिपिक समेत नगर पालिका के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.